ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0
IMG-20260702-WA1286

रायपुर ब्राइट फाउंडेशन की पहल, रक्तदान के साथ नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच का मिला लाभ

रायपुर। सामाजिक संस्था रायपुर ब्राइट फाउंडेशन द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनजागरूकता अभियान के तहत ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी, खम्हारडीह में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सोसायटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान 12 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं 43 लोगों ने नेत्र जांच करवाई, जबकि 38 लोगों ने ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीशियनों ने उपस्थित होकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण किया।

स्वास्थ्य जागरूकता के साथ सेवा का संदेश

शिविर में बिलासा ब्लड ग्रुप की टीम ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी संभाली, जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवाकांत दुबे अपने तकनीशियनों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया।

NTPC World Environment Day

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य केवल जांच या रक्त संग्रहण नहीं, बल्कि लोगों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

रक्तदाताओं का सम्मान

रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को हेलमेट, कंप्यूटर बैग एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदाता समाज के सच्चे नायक हैं, जिनके योगदान से अनेक जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत, उपाध्यक्ष नरेन्द्र अंटू ठाकुर, आदित्य शितूत, मनीष वाधवानी, प्रखर गर्ग, विवेक सिंह, दिव्या, याशिका और गायत्री सहित सोसायटी के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर रायपुर ब्राइट फाउंडेशन द्वारा सभी डॉक्टरों, तकनीशियनों एवं ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी रहवासी संघ का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

संस्था अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित और जनस्वास्थ्य से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक जागरूकता का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!