‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
IMG-20260703-WA1469

रिपोर्टर ✒️ बसंत कुमार

35 पाव अवैध शराब के साथ सुजीत सोनी गिरफ्तार, साइबर टीम के साथ संयुक्त दबिश

Raigarh। जिले में अवैध नशे और शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को 35 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जूटमिल थाना पुलिस एवं साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम Midmidha मिडमिडा में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शराब बिक्री के उद्देश्य से मौजूद है।

NTPC World Environment Day

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल संयुक्त कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान Sujeet Soni सुजीत सोनी (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा आरोपी के पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर उसमें 35 पाव अवैध देशी प्लेन शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा जाना पाया गया। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली गई।

जूटमिल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में एएसआई राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल तथा साइबर सेल के आरक्षक धर्मेंद्र सिंह, महेश पंडा, प्रशांत पंडा एवं पुष्पेंद्र जाटवर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की प्रशंसा की है।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब, नशे और इससे जुड़े काले कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!