नक्सल मुक्त बस्तर से अब ‘योग युक्त बस्तर’ की ओर बढ़ेगा अभियान

0
IMG-20260715-WA1023

योग को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा नियमित प्रशिक्षण

रायपुर । नक्सलवाद के खूनी साए से निकलकर बस्तर अब शांति, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की एक नई सुबह की ओर बढ़ रहा है। सरकार द्वारा संचालित नियद नेल्ला नार और आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के परिणामस्वरूप बस्तर नक्सल मुक्त हो चुका है। भयमुक्त माहौल में अब ‘योग युक्त बस्तर’ और ‘बस्तर 2.0’ के तहत युवाओं को शारीरिक-मानसिक रूप से सशक्त और मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल की जा रही है। क्षेत्र में शांति और मानसिक शांति स्थापित करने हेतु योग शिविरों और स्वास्थ्य कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो ‘योग युक्त बस्तर’ की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बीजापुर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान आश्रम एवं छात्रावासों में कार्यरत योग प्रशिक्षकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में योग गतिविधियों के विस्तार और अधिक से अधिक लोगों तक योग पहुंचाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

NTPC World Environment Day

‘योग युक्त बस्तर’ बनाने पर विशेष जोर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री अग्रवाल ने कहा कि "नक्सल मुक्त बस्तर अब योग युक्त बस्तर बनेगा।" उन्होंने बताया कि योग आयोग का उद्देश्य योग को जनआंदोलन बनाकर हर व्यक्ति तक इसके लाभ पहुंचाना है।

हर आयु वर्ग को मिलेगा योग का लाभ श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के माध्यम से बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को नियमित योगाभ्यास कराया जाएगा। योग स्वस्थ और निरोग जीवन का आधार है। साथ ही, गर्भवती महिलाओं के लिए भी योग लाभकारी है और सामान्य प्रसव में सहायक साबित हो सकता है।

विद्यालयों और गांवों में बढ़ेगा योग का दायरा श्री अग्रवाल ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से विद्यालयों में योग को अधिक प्रभावी ढंग से शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और स्वस्थ जीवनशैली का विकास होगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में योग वाटिकाओं का निर्माण कर लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बस्तर में चलेगा व्यापक जनजागरूकता अभियान संजय अग्रवाल ने कहा कि बस्तर संभाग को प्राथमिकता देते हुए योग आयोग व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य योग को लोगों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना और स्वस्थ, निरोग तथा सकारात्मक समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति डॉ. मनोज पाणिग्रही, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति रायपुर  राममणि शुक्ल, राज्य कार्यकारी भारत स्वाभिमान न्यास रायपुर  ईला हरि राव, प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!