सेवा सेतु केन्द्र: सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा का सशक्त माध्यम
विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ एक ही जगह उपलब्ध
तिहारी राम का बना जाति प्रमाण पत्र

रायपुर । शासन की डिजिटल सेवा व्यवस्था सेवा सेतु केन्द्र आम नागरिकों के लिए सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से लोगों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ अब तेजी से मिल रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के ग्राम निपनिया निवासी तिहारी राम को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मात्र दो दिनों के भीतर जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। तिहारी राम ने अपने जाति प्रमाण पत्र के लिए दाउपारा स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया। केंद्र के कर्मचारियों ने उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की और दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए। आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप केवल दो दिनों में उनका जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर तिहारी राम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सेवा सेतु के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सेवा सेतु केंद्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल सेवाओं ने आम नागरिकों का समय, श्रम और खर्च तीनों बचाए हैं। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सेवा सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित सैकड़ों शासकीय एवं डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं मिलने के साथ शासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है.

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

