सेवा-सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन बनेंगे राशन कार्ड

0
IMG-20260717-WA0961

बीजापुर में नई ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ, नागरिक घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

रायपुर । बीजापुर जिले के नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब नागरिक सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से नया राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने और सदस्य का नाम हटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

अधिकारियों और सेवा प्रदाताओं को दिया गया प्रशिक्षण नई सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए कार्यालय कलेक्टर, बीजापुर के इंद्रावती सभा कक्ष में जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों, सेवा-सेतु संचालकों और कॉमन सर्विस सेंटर के ऑपरेटरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राशन कार्ड से जुड़ी नई ऑनलाइन सेवाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, अनुमोदन की प्रक्रिया और सेवा-सेतु पोर्टल के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।

NTPC World Environment Day

अब राशन कार्ड संबंधी सेवाएं होंगी और आसान नई सेवाओं के शुरू होने से नागरिकों को राशन कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से लोगों का समय और श्रम दोनों बचेंगे।

सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी जिला प्रशासन की इस पहल से राशन कार्ड संबंधी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को सरकारी सेवाएं अधिक सरल, सुविधाजनक और समयबद्ध तरीके से मिल सकेंगी। यह पहल डिजिटल सुशासन और नागरिकों को घर के नजदीक ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!