एसपी संदीप पटेल ने किया पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण

0
IMG-20260718-WA0527

संसाधनों के बेहतर रखरखाव एवं अनुशासन पर दिया विशेष जोर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नारायणपुर । नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) ने पुलिस लाइन नारायणपुर का निरीक्षण कर परिसर की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टोर , एम.टी. (मोटर ट्रांसपोर्ट) शाखा , पुलिस कैंटीन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपलब्ध संसाधनों के सुव्यवस्थित रखरखाव , अभिलेखों के नियमित संधारण , वाहनों के समयबद्ध रखरखाव तथा पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

NTPC World Environment Day

उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता , अनुशासन एवं कार्यकुशलता बनाये रखने पर विशेष बल दिया। पुलिस अधीक्षक पटेल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुये आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किये तथा कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिये आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुये बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा एवं मोहसिन खान उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं , उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुये आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!