सेवा सेतु पोर्टल से तुरंत मिला विवाह प्रमाण पत्र, नवविवाहिता ने जताया शासन और प्रशासन के प्रति आभार
बेमेतरा । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत देवकर की निवासी सुश्री रेनु मंडावी को विवाह के तुरंत बाद सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से समयबद्ध तरीके से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
नगर पंचायत देवकर के वार्ड क्रमांक-02 रानी दुर्गावती वार्ड निवासी एवं श्री रमेश मंडावी की पुत्री रेनु मंडावी ने बताया कि विवाह उपरांत उन्हें विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत देवकर कार्यालय में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उन्हें बिना किसी अनावश्यक विलंब के शीघ्र ही विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
रेनु मंडावी ने बताया कि विवाह प्रमाण पत्र मिलने से अब वे आधार कार्ड, बैंक खाते में पति का नाम दर्ज कराने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, राशन कार्ड बनवाने सहित अन्य आवश्यक शासकीय कार्य आसानी से करा सकेंगी। उन्होंने कहा कि पहले इस प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अधिक समय लगने की आशंका रहती थी, लेकिन सेवा सेतु पोर्टल ने पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बना दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल जैसी जनहितकारी पहल से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन बेमेतरा, नगर पंचायत देवकर तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं घर के नजदीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों का समय और अनावश्यक भागदौड़ दोनों बच रहे हैं तथा शासन की सुशासन की अवधारणा को मजबूती मिल रही है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

