23 जुलाई से होगी भाजयुमो के “Join BJYM 2026” अभियान की शुरुआत

0
Screenshot_20260723_144318

इस अभियान में जुड़ने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा

रायपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए Join BJYM 2026 अभियान चला रहा है। इस अभियान में QR code एवं www.joinbjymcg2026.com, के माध्यम से जुड़ सकते हैं। यह अभियान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में 23 जुलाई से माँ दन्तेश्वरी की पावन धरा दन्तेवाड़ा से प्रारंभ होगा।

माँ दन्तेश्वरी मंदिर दर्शन कर धुरली पंचायत में सम्मेलन के साथ इस अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान बस्तर संभाग में लगातार चलेगा। इसमें 24 जुलाई को बीजापुर जिले के भोपालपटनम में, 25 जुलाई को सुकमा जिले के दोरनापाल एवं छिंदगढ़ में, 26 जुलाई को बस्तर जिले के तोकापाल नगरनार मंडल में, 27 जुलाई को कोंडागांव जिले के माकड़ी/फरसगाँव में, 28 जुलाई को नारायणपुर जिले के ओरछा मंडल में एवं 29 जुलाई को कांकेर जिले के नई कमेटी हॉल में सम्मेलन होगा। बस्तर संभाग में अभियान के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सभी जिलों के सम्मेलन में शामिल होंगे।

NTPC World Environment Day

भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा ने बताया कि इस अभियान में अधिकतम युवाओं को जोड़ना है ताकि युवा विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जुड़ने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!