चिरमिरी में जंगली भालू का शव मिलने से हड़कंप, मौत के कारणों की जांच की मांग

0
23-39

देवा इंकलाइन के पास मिला शव, वन विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

मनेंद्रगढ़/चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी क्षेत्र में गुरुवार को एक जंगली भालू का शव मिलने से हड़कंप मच गया। एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के डोमन हिल मुख्य मार्ग स्थित देवा इंकलाइन के पास भालू के मृत मिलने की सूचना से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। घटना चिरमिरी वन परिक्षेत्र की है, जहां वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग पर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे भालू का शव पड़ा मिला, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के काफी समय बाद तक संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि वन विभाग और वन विकास निगम के बीच समन्वय की कमी के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। उनका यह भी कहना है कि एसईसीएल के औद्योगिक क्षेत्र के समीप इस तरह वन्यजीव का मृत पाया जाना गंभीर चिंता का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

NTPC World Environment Day

फिलहाल भालू की मौत के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने मृत भालू का पोस्टमार्टम कराकर मौत के वास्तविक कारणों की जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

वन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भालू की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!