डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

0
Screenshot_20260715_152656

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध, परीक्षार्थी रोल नंबर से देख सकेंगे परिणाम

रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने डी.एल.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। उप सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अुनसार डी.एल.एड. प्रथम वर्ष कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 6,755 विद्याथियों में छात्र में 3,256 और छात्राएं 3,499, डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 6,669 में छात्र 3,541 और छात्राएं 3,128 शामिल हुई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही अपना परीक्षा परिणाम की जॉच कर सकते हैं।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!