प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली बिजली बिल की चिंता से स्थायी मुक्ति

0
IMG-20260723-WA1011

3 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट ने दुर्ग के संतोष मेहता को बनाया ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर

1.08 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी से आसान हुई स्थापना, अब अतिरिक्त बिजली उत्पादन से होगी अतिरिक्त आय

रायपुर । प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इसके प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार तेजी से हो रहा है। यह योजना आम नागरिकों के लिए बिजली बिल में बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। दुर्ग शहर के गिरधारी नगर, वार्ड क्रमांक-9 निवासी श्री संतोष मेहता इसकी प्रेरणादायी मिसाल हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर बिजली बिल की चिंता से लगभग स्थायी मुक्ति पा ली है।

NTPC World Environment Day

सरकारी सहायता से आसान हुई सोलर प्लांट की स्थापना
संतोष मेहता बताते हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल का भुगतान उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बनता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से बिल काफी अधिक आता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया और अपने घर पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा छत्तीसगढ़ शासन से 30 हजार रुपये, यानी कुल 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता से सोलर प्लांट की स्थापना आसान, सुलभ और किफायती हो गई।

अब बिजली की जरूरत पूरी, अतिरिक्त उत्पादन से होगी आय
रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद संतोष के घर की अधिकांश बिजली आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी होने लगी है। परिणामस्वरूप अब उन्हें पहले की तरह हर महीने बिजली बिल की चिंता नहीं रहती। इतना ही नहीं, उनकी आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन भी हो रहा है, जिसे नेट मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से विद्युत वितरण कंपनी के ग्रिड में भेजा जा रहा है। निर्धारित अवधि के बाद इस अतिरिक्त बिजली का आर्थिक लाभ भी उन्हें प्राप्त होगा।

आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान
संतोष मेहता का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने उनके परिवार को केवल बिजली बिल से राहत ही नहीं दी, बल्कि भविष्य के लिए बचत और अतिरिक्त आय का नया माध्यम भी उपलब्ध कराया है। उनका मानना है कि सौर ऊर्जा अपनाकर प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है, क्योंकि इससे स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का उपयोग बढ़ता है और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होती है। उन्होंने सभी से अपील की कि जिनके घरों की छत उपलब्ध है, वे इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। सरकार द्वारा दी जा रही आकर्षक सब्सिडी के कारण रूफटॉप सोलर प्लांट लगाना अब पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल और किफायती हो गया है।

ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रभावी पहल
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना आर्थिक बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों को एक साथ साकार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!