भोपालपटनम में भाजयुमो का विशाल सदस्यता कार्यक्रम, 400 से अधिक युवाओं ने थमा भाजपा का दामन
भोपालपटनम (बीजापुर) । भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के #JoinBJYM2026 सदस्यता महाभियान के तहत आज बीजापुर जिले के भोपालपटनम में एक भव्य सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण और विकास की विचारधारा से प्रेरित होकर क्षेत्र के 400 से अधिक ऊर्जावान युवाओं ने भाजयुमो की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकारिहा ने संगठन में शामिल हुए सभी नए युवा साथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की यह विशाल भागीदारी बीजापुर और पूरे प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखेगी।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और युवाओं का यह उत्साह पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, क्षेत्र के लोकप्रिय नेता महेश गागड़ा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलिआर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री श्री कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री लोकेश साहू, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष कीर्ति पाडी, कन्या शक्ति सह-संयोजिका श्रीमती अनु ठेठवार चटर्जी तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरियर सहानी, संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय युवा साथी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

