सरस्वती साइकिल योजना: पचपेड़ी के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कक्षा 9वीं की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें

0
IMG-20260724-WA0926

बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, अतिथियों ने नियमित अध्ययन और आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

पचपेड़ी। छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पचपेड़ी में शुक्रवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता नरेंद्र नायक (सभापति, जनपद पंचायत मस्तूरी), श्रीमती कविता चंद्रप्रकाश कुर्रे (सरपंच, ग्राम पंचायत पचपेड़ी) तथा विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश खटकर (जिला प्रभारी, मन की बात) उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शासन की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, आत्मविश्वास के साथ शिक्षा ग्रहण करने तथा जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करती है।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आर.के. डहरिया, शाला प्रबंधन समिति (कन्या शाला) के अध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, शाला प्रबंधन समिति (सेजेस) के अध्यक्ष अश्वनी कुमार टंडन, उपाध्यक्ष शैलेंद्रकांत, लीलाराम सूर्यकांत, रामनारायण भारद्वाज, देवेंद्र जायसवाल, राजकुमार मधुकर, रामायण साहू, शिक्षक आर.डी. सूर्यवंशी, चितरंजन राठौर सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने शासन की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!