विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

0
Screenshot_20260727_153448

सिरगिट्टी पुलिस ने ससुराल में दी दबिश, छज्जे में छिपा मिला आरोपी; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

बिलासपुर । विवाह का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल में दबिश देकर पकड़ा, जहां वह पुलिस से बचने के लिए घर के छज्जे में छिपा हुआ था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमन यादव उर्फ राजा (26 वर्ष), पिता जितेंद्र यादव, निवासी वार्ड क्रमांक-09, सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली का रहने वाला है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता को विवाह का झांसा देकर 21 अगस्त 2025 से लगातार उसका दैहिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने दूसरी युवती से विवाह कर लिया और पीड़िता से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर 2 मई 2026 को थाना सिरगिट्टी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

NTPC World Environment Day

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना बदलता रहा। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

इसी दौरान सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने ससुराल चोर भट्ठी कला में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी घर के छज्जे में छिप गया, लेकिन पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!