सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया: राशनकार्ड से सदस्य का नाम विलोपित, हितग्राही ने जताया आभार

0
IMG-20260727-WA0703

बेमेतरा । राज्य शासन की डिजिटल सेवा पहल सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघौरी की निवासी श्रीमती शांति बाई, पति श्री  संतराम ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अपनी विवाहित पुत्री मैत्रीन का नाम राशनकार्ड से सदस्य के रूप में विलोपित कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया।

आवेदन प्राप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्रवाई की गई तथा राशनकार्ड से सदस्य के रूप में मैत्रीन का नाम सफलतापूर्वक विलोपित कर नवीन राशनकार्ड का पीडीएफ भी उपलब्ध कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया के लिए हितग्राही को किसी भी कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े और उन्हें घर बैठे ही सेवा का लाभ प्राप्त हुआ।

श्रीमती शांति बाई ने बताया कि पुत्री के विवाह के बाद उसका नाम मायके के राशनकार्ड से हटना आवश्यक था, ताकि वह अपने ससुराल में नया राशनकार्ड बनवाने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, बैंक खाता, महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सके। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से यह कार्य बेहद सरल और सुविधाजनक तरीके से पूरा हुआ।

NTPC World Environment Day

उन्होंने कहा, “मोर बेटी के नाम राशन कार्ड में सदस्य के रूप में दर्ज रहिस। ओकर शादी होके अपन ससुराल चले गे हे। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राशनकार्ड ले ओकर नाम आसानी से कट गे। अब ओ अपन ससुराल मं नया राशनकार्ड, श्रमकार्ड अऊ दूसर सरकारी योजना मन के लाभ ले सकही। एकर बर मैं छत्तीसगढ़ शासन अऊ जिला प्रशासन, जनपद पंचायत बेरला के धन्यवाद देवत हवंव।”

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। यह पोर्टल शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल माध्यम से पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!