केंद्रीय राज्य मंत्री एंव बिलासपुर सांसद तोखन साहू के पहल से डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजुरी

0

केंद्र सरकार की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलेगी नई गति, उद्योग, व्यापार…

Screenshot_20260730_205737

दिल्ली/बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की प्रगति और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण में आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के लगातार और निष्ठावान प्रयासों के सुखद परिणाम स्वरूप बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। सांसद बनने के बाद से ही  तोखन साहू इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित थे। उन्होंने निरंतर केंद्रीय रेल मंत्रालय के समक्ष छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकता को प्रमुखता से रखा।

​शीर्ष नेतृत्व के सामूहिक प्रयास से बनी बात

आज नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के साथ-साथ बस्तर अंचल के रेल विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

NTPC World Environment Day

सांसद बनने के बाद से ही बिलासपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के विकास को गति देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की यह बहुप्रतीक्षित स्वीकृति हमारे उस संकल्प की सिद्धि है। यह नई रेल लाइन केवल दूरी कम नहीं करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगी। जनता जनार्दन के इस सपने को पूरा करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव जी, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का कोटि-कोटि धन्यवाद।”

तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!