विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल

0
image_search_1785427900987

1802 हितग्राहियों को 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में की जाएगी हस्तांतरित

रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास के दौरान 31 जुलाई 2026 को सुबह 11.30 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1802 हितग्राहियों को 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष  राम प्रताप सिंह एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष  योगेश दत्त मिश्रा उपस्थित रहेंगे।

NTPC World Environment Day

उक्त सम्मेलन में राज्य के श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना में 1125 श्रमिकों को 2 करोड़ 25 लाख रूपए मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना में 574 श्रमिकों को 21 लाख 26 हजार 749 रूपए मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना में 161 श्रमिकों को 555091 रूपए मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में 1416 श्रमिकों को 3087000 रूपए मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 54 श्रमिकों को 1263332 रूपए मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना में 4 श्रमिकों को 6000 रूपए निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रात्साहन योजना में 1 श्रमिक को 50000 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 209 श्रमिकों को 20900000 रूपए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 821 श्रमिकों को 16420000 रूपए एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 65 श्रमिकों को 1300000 रूपए इस प्रकार कुल 4430 श्रमिकों को डी.बी.टी. के माध्यम से 6 करोड़ 82 लाख 08 हजार 172 रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!