छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ प्रमुख रेल विकास परियोजनाओं पर चर्चा

0
IMG-20260730-WA1566

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय तथा केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और रेल संपर्क बढ़ाने से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्य बिंदु:

१) रावघाट–कोंडागांव–जगदलपुर रेल संपर्क:
इस परियोजना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा पूरे बस्तर क्षेत्र के लिए इसे एक महत्वपूर्ण रेल संपर्क परियोजना के रूप में विकसित करने हेतु कार्य में तेजी लाई जाएगी।

NTPC World Environment Day

२) गढ़चिरौली–दंतेवाड़ा रेल लिंक:
गढ़चिरौली और दंतेवाड़ा के बीच प्रस्तावित रेल संपर्क परियोजना को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

३) डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन:
इस परियोजना को संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर) कंपनी के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार अपनी इक्विटी हिस्सेदारी प्रदान करेगी तथा राज्य सरकार अपनी निर्धारित हिस्सेदारी उपलब्ध कराएगी।

छत्तीसगढ़ का समग्र विकास:

रेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वर्णिम छत्तीसगढ़” के संकल्प और राज्य के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दोहराया।

देखिए वीडियो 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!