केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ डिजिटल अभियान का किया शुभारंभ

0
IMG-20260801-WA1520

स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला : श्री साहू

बिलासपुर । केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद तोखन साहू बिलासपुर के तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान, बिलासपुर द्वारा आयोजित ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ डिजिटल अभियान के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की आर्थिक समृद्धि, सांस्कृतिक अस्मिता एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

NTPC World Environment Day

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प जनभागीदारी के माध्यम से साकार हो रहा है और स्वदेशी के प्रति जागरूकता इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जनदर्शन में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

इसके साथ – साथ तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भाग लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया।

जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों से उन्हें अवगत कराया। श्री साहू ने सभी प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!