प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसान बलदेव राजवाड़े को मिला लाभ

0
IMG-20260802-WA0974

सरसों की खेती से बढ़ी आय की उम्मीद, खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत संचालित नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (तिलहन) योजना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम सुलेसा निवासी कृषक बलदेव राजवाड़े ने इस योजना का लाभ लेकर सरसों की उन्नत खेती अपनाई है। कृषि विभाग द्वारा उन्हें अनुदान पर सरसों का उन्नत बीज उपलब्ध कराया गया। साथ ही सूक्ष्म पोषक तत्व, आवश्यक उर्वरक एवं पौध संरक्षण दवाइयां भी प्रदान की गईं, जिससे खेती की लागत कम हुई और बेहतर उत्पादन की संभावना बढ़ी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर खेत का निरीक्षण कर तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान में उनकी सरसों की फसल उत्कृष्ट स्थिति में है।

NTPC World Environment Day

कृषक श्री बलदेव राजवाड़े ने बताया कि उनके पास कुल 2.512 हेक्टेयर कृषि भूमि है। खरीफ मौसम में वे पूरे रकबे में धान की खेती करते हैं, लेकिन पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं होने के कारण रबी सीजन में अधिकांश भूमि खाली रह जाती थी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और रबी सीजन में सरसों की खेती शुरू की।

उन्होंने बताया कि सरसों की अच्छी फसल मिलने से अब खाद्य तेल के लिए बाजार पर निर्भरता कम होगी। साथ ही तिलहन फसल का बेहतर बाजार मूल्य मिलने से उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने अन्य किसानों से भी तिलहन फसलों की खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!