नगर के तीन प्रमुख स्थलों पर लगे वाटर कूलर, गर्मी में लोगों को मिलेगी शीतल पेयजल की सुविधा

0
Screenshot_20260809_210533

नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अध्यक्षीय मद से कराया इंतजाम, गुरु घासीदास चौक, सुन्नी मुस्लिम जमात खाना और हनुमान मंदिर में स्थापना

मुंगेली। गर्मी के मौसम में नगरवासियों की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने जनहित में पहल करते हुए नगर के तीन प्रमुख सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर वाटर कूलर उपलब्ध कराए हैं। अध्यक्षीय मद से लगाए गए इन वाटर कूलरों से अब आम नागरिकों, राहगीरों, यात्रियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। नपा अध्यक्ष ने तीनों स्थानों पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर वाटर कूलरों का शुभारंभ किया।

नगर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल दाऊपारा स्थित गुरु घासीदास चौक में वाटर कूलर स्थापित किया गया है। नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने इसका शुभारंभ किया। चौक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। वाटर कूलर लगने से स्थानीय निवासियों के साथ राहगीरों को भी गर्मी के दौरान ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

मुस्लिम समाज को भी मिली पेयजल की सौगात

सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने गांधी वार्ड स्थित सुन्नी मुस्लिम जमात खाना पहुंचकर अध्यक्षीय मद से प्रदान किए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर गांधी वार्ड पार्षद विनय चोपड़ा, पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान, सैय्यद वाजिद (मुतवल्ली), आरिफ खोखर, एजाज खोखर, आशिफ खान, निजाम खान, बबलू खान, असद खोखर, लमुश्ताक खान, कलीम बागड़ी, सुल्तान मिर्जा, मेराज खान, मुकीम खान, नईम खान और जाकिर अली सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

हनुमान मंदिर में यात्रियों और श्रद्धालुओं को राहत

इसी क्रम में नया बस स्टैंड परिसर स्थित प्रसिद्ध दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में भी वाटर कूलर की स्थापना की गई। नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इसका शुभारंभ किया। बस स्टैंड क्षेत्र में यात्रियों की लगातार आवाजाही रहती है। वहीं मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ऐसे में यहां वाटर कूलर लगने से यात्रियों और श्रद्धालुओं को गर्मी के दौरान काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी छोटेलाल शुक्ला, हनुमान भक्त जग्गू सिंह ठाकुर, कन्हैया यादव, अनिकेत यादव, राहुल यादव, असद खोखर और सिराज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नागरिकों ने पहल की सराहना की

नगर के तीन अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर उपलब्ध कराने की नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की पहल की नगरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने से गर्मी के दौरान आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर राहगीरों, यात्रियों और बाजार क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी।

इस अवसर पर Adv. जीवन लाल बंजारा, उमेश घृतलहरे, अभिलाष सिंह, पी.आर. पात्रे, यमुना भास्कर, अनंत, इंदिरा डाहीरे, शंबर बोहरा, राजू अनंत, कमोद पाल, नावेद और एहसान सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!