‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक : किरण देव

0
IMG-20260306-WA0504

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : 11 से 15 अगस्त तक प्रदेश के कोने-कोने में शान से लहराएगा तिरंगा, छत्तीसगढ़ के हर नागरिक की होगी इस अभियान में भागीदारी

स्वाधीनता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन कर युवा सम्भालेंगे ‘तिरंगा यात्रा’ की कमान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान में प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान देश के प्रति हमारी निष्ठा, राष्ट्रीय स्वाभिमान और अमर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता को अभिव्यक्त करने का पावन अवसर है।

NTPC World Environment Day

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि आगामी 11 अगस्त से 15 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, मण्डल, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लाखों घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों और प्रमुख शहरों में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। बाइक रैलियों और विविध निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। श्री देव ने कहा कि अभियान के तहत राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों, अमर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रदेशभर में स्थापित महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई कर उन पर माल्यार्पण भी किया जाएगा। श्री देव ने बताया कि इस अभियान के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर पर विशेष समितियों का गठन किया गया है। पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ इस राष्ट्रभक्ति के पर्व को सफल बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे। श्री देव ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से आग्रह करते हुए कहा कि हम सब मिलकर अपनी मातृभूमि के गौरव ‘तिरंगे’ को अपने-अपने घरों पर लहराएं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर छत्तीसगढ़ को देशभक्ति के रंग में सरोबार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!