छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस मुंगेली में नई टीम की घोषणा छह ब्लॉकों में अध्यक्ष नियुक्त, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

0
Screenshot_20251201_230104.jpg

मुंगेली । युवा कांग्रेस मुंगेली ने संगठन सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए जिले के छह ब्लॉकों में अध्यक्षों की नई नियुक्तियाँ जारी कर दी हैं। जिलाध्यक्ष राजेश छेदईया द्वारा सोमवार को जारी आदेश के साथ ही जिले में युवा कांग्रेस की नई टीम सक्रिय हो गई है। नेतृत्व का दावा है कि इन नियुक्तियों से ब्लॉक स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की भागीदारी और भी मजबूत होगी। जारी आदेश में बताया गया कि यह नियुक्तियाँ भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान झा, प्रदेश प्रभारी अमित सिंह ठाकुरिया एवं सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंडे के मार्गदर्शन में की गई हैं। साथ ही प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जिला प्रभारी नजरुल इस्लाम की अनुशंसा पर मुंगेली जिले के सभी ब्लॉकों में नए अध्यक्षों का चयन किया गया है।

इन ब्लॉकों में हुई नियुक्तियाँ नवीन आदेश के अनुसार—
मुंगेली शहर के लिए ललित जायसवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
•मुंगेली ग्रामीण में मनीष साहू को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
•जरहांगाांव ब्लॉक का नेतृत्व अब रामनाथ धुरी संभालेंगे।
•डिंडौरी ब्लॉक में दिलीप साहू को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
•लोरमी के अध्यक्ष के रूप में हिमांशु यादव की नियुक्ति की गई है।
•सरगांव (नगर) में देवेश साहू को अध्यक्ष बनाया गया है।

अध्यक्षों के नामों के साथ उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक कार्यों में समन्वय मजबूत किया जा सके।

संगठन को मिलेगी गति : जिलाध्यक्ष
आदेश जारी करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश छेदईया ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से संगठन को मजबूत करने और युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। नई टीम से उम्मीद है कि वे पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को जोड़ने, संगठन का विस्तार करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता से करेंगे। छेदईया ने विश्वास व्यक्त किया कि नई नियुक्तियाँ जिले में युवा कांग्रेस के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए पूरी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!