सेवा संकल्प अभियान में डिप्टी सीएम अरुण साव ने पेंशनधारियों के पैर पखार सेवा कर लिया आशीर्वाद, लोरमी में सेवा संकल्प का भावुक पल
डिप्टी सीएम अरुण साव ने पेंशनधारियों के पैर धोकर की सेवा, भावुक वरिष्ठजनों ने पीएम मोदी को दिया दीर्घायु का आशीर्वाद
लोरमी में डिप्टी सीएम साव की अगुवाई में पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, यज्ञ हवन

मानस भवन में प्रज्वलित हुआ आशीर्वाद का दीया

लोरमी । स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज ने लोरमी के मानस मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के वरिष्ठ पेंशनधारियों का पैर पखारकर का आशीर्वाद लिया। वरिष्ठजनों के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेने का यह दृश्य भावुक कर देने वाला रहा। यह पल हमारी भारतीय संस्कृति के संस्कार और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण बना। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और हवन-यज्ञ किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोरमी के मानस मंच में ‘स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री साव शामिल होकर वरिष्ठजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर दो हजार से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान किया। सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
श्री साव ने कहा कि हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और ज्ञान हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा संस्कार है। उनके आशीर्वाद और अनुभवों से समाज को प्रेरणा मिलती है।
लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में सवा लाख आशीर्वाद का दीया जलाया गया। नगर और गांवों में सार्वजनिक स्थलों, अटल परिसर, चौक-चौराहों, मंदिरों और गुरुद्वारों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की गई।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
