‘आंगन मिलन उत्सव’ में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिन बहनों एवं हितग्राही माताओं का किया सम्मान

0
IMG-20260926-WA1600

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने बच्चों को खिलौने वितरित किए, ‘एक आंगनबाड़ी–एक मुनगा पेड़’ के तहत किया पौधरोपण

बिलासपुर । मुंगेली नाका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-18, पंप हाउस में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सहभागिता की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन बहनों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राही माताओं-बहनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए न्यौता भोज एवं खिलौना वितरण किया गया। साथ ही ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए ‘एक आंगनबाड़ी–एक मुनगा पेड़’ की पहल के तहत पौधरोपण किया गया।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ‘आंगन का उत्सव’ के अवसर पर वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’, ‘मिशन शक्ति’, ‘मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0’ और ‘मिशन वात्सल्य’ जैसी योजनाओं के माध्यम से माताओं, बहनों और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को नई गति मिली है।

तोखन साहू ने कहा कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ‘आंगन का उत्सव’ उनके सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनें।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति प्रदान करें।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर के वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शीलू साहू, महिला मोर्चा की बिलासपुर जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रतिभा मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता, स्वाति सुल्तानिया, परियोजना अधिकारी मिलिंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन बहनें एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!