सेवा संकल्प अभियान के तहत रेमावंड में खाद्य विभाग का विशेष शिविर

0
IMG-20260929-WA1166

1316 सदस्यों की आधार सीडिंग और 1036 हितग्राहियों का ई-केवाईसी संपन्न

रायपुर । राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत रेमावंड में एक दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी सेवाओं का सीधा लाभ उठाया।

शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को खाद्य विभाग की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र परिवारों को मिलने वाले निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही सेवा सेतु पोर्टल और सीजी स्मार्ट पीडीएस ऐप के माध्यम से मिलने वाली डिजिटल सुविधाओं के बारे में जागरूक करते हुए नए राशनकार्ड बनाने, परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने अथवा हटाने और राशनकार्ड स्थानांतरण की आधुनिक व पारदर्शी प्रक्रियाओं से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

NTPC World Environment Day

ग्राम पंचायत रेमावंड में वर्तमान में कुल 266 राशनकार्ड जारी हैं, जिनमें 1,338 सदस्य पंजीकृत हैं। खाद्य विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पंजीकृत सदस्यों में से 1,316 सदस्यों (98 प्रतिशत से अधिक) की आधार सीडिंग सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है, जबकि 1,036 हितग्राहियों का ई-केवाईसी सत्यापन भी पूर्ण हो चुका है। शेष हितग्राहियों की आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने के लिए विभागीय टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। खाद्यान्न वितरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है, जहाँ सितंबर माह के लिए निर्धारित कुल खाद्यान्न कोटा में से 87 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण पूर्ण कर लिया गया है और शेष वितरण कार्य तेज़ी से जारी है। शिविर स्थल पर ही ऑन-द-स्पॉट ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर लिंकिंग और आधार नंबर सीडिंग से संबंधित लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन किया गया। इस आयोजन ने न केवल ग्रामीणों को डिजिटल प्रक्रियाओं को आसानी से समझने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराकर राशनकार्ड एवं खाद्यान्न वितरण से जुड़ी सुविधाओं को बेहद सरल और सुलभ बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!