अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

0
IMG-20261001-WA1497

पर्यावरण संरक्षण के साथ सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का हरित अभियान

रायपुर । वृक्षारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। इसी दिशा में अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के पास के ग्राम पंचायत मुरा में लगभग 15 एकड़ भूमि में अदाणी फाउंडेशन द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न फलदार, छायादार और पर्यावरण के लिए उपयोगी प्रजातियों के 10000 पौधे के लक्ष्य के साथ बुधवार को 2000 पौधे लगाकर ‘अदाणी वन’ की स्थापना की दिशा में हरित पहल की गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुरा की सरपंच श्रीमती कंचन टोकेंद्र गायकवाड़, उपसरपंच श्रीमती संतोषी वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री टोकेंद्र गायकवाड़, अदाणी पावर लिमिटेड के मानव संसाधन के विभाग प्रमुख श्री देवाशीष दास अन्य अधिकारीगण, उपसरपंच प्रतिनिधि श्री जगदीश प्रसाद वर्मा, पंच श्रीमती सुमन दिवाकर एवं पंच श्री होरीलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण में सहयोग का संकल्प लिया।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए श्री देवाशीष दास ने कहा कि ‘अदाणी वन’ सिर्फ पौधरोपण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और सामुदायिक भागीदारी को लंबे समय तक बढ़ावा देने का प्रयास भी है, और हर दिन यहाँ पर पौधे रोपे जाएंगे।“ इस दौरान, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

अदाणी फाउंडेशन से श्रीमती प्रीति प्रजापति, राजीव रंजन, मनीष नंदवाना, सुमित साहू, तथा एजुकेशन टीम के सदस्यों ने भी पौधारोपण किया। टीम ने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया। अदाणी फाउंडेशन की यह पहल मुरा गाँव में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!