मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के अथक प्रयासों से धनगवां, ओखर, गिधपुरी, बहतरा, भटचौरा, चिल्हाटी मार्ग निर्माण के लिए 55 करोड़ 43 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

0
IMG-20261001-WA1018

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर, मस्तूरी । मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक दिलीप लहरिया के लगातार प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मल्हार-चिल्हाटी मार्ग (व्हाया धनगवां, ओखर, गिधपुरी, बहतरा, भटचौरा, चिल्हाटी) के 25 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 55 करोड़ 43 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति के बाद लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की उम्मीद लगाए बैठे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

2024 में शुरू हुई थी पहल, अब मिली बड़ी मंजूरी

NTPC World Environment Day

विधायक दिलीप लहरिया ने वर्ष 2024 में विधायक निर्वाचित होने के बाद, जब वर्ष 2025-26 का बजट तैयार किया जा रहा था, उसी समय इस महत्वपूर्ण सड़क को बजट में शामिल कराया।

इसके बाद सड़क निर्माण से संबंधित प्राक्कलन तैयार कराने, आवश्यक विभागीय एनओसी एवं अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण कराने के लिए विधायक द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रस्ताव को विभागीय अधिकारियों के साथ स्वयं विधायक दिलीप लहरिया ने मंत्रालय स्तर तक पहुंचाया, जहां अब इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।

कई गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से धनगवां, ओखर, गिधपुरी, बहतरा, भटचौरा सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तहसील, ब्लॉक, जिला मुख्यालय, बाजार, स्कूल, कॉलेज एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी।

विशेष रूप से किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को आवागमन तथा ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

“सड़क से विकास की रफ्तार होगी तेज”

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रस्तावों को बजट में शामिल कराने से लेकर उनकी प्रशासकीय स्वीकृति तक लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मल्हार-चिल्हाटी मार्ग की स्वीकृति क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सड़क बनने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या दूर होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!