जन–जन की प्रिय नेता श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने दी बधाई

0
IMG_20251209_164628.jpg

मुंगेली । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा, त्याग और तपस्या की प्रतीक, महानतम नारी श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

उर्मिला यादव ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की अनुपम मिसाल है। उन्होंने देश की राजनीति में मर्यादा, संवेदना और धैर्य के साथ अमूल्य योगदान दिया है। उनके नेतृत्व ने हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिलाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मातृवत नेतृत्व देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उर्मिला यादव ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!