कोनी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाईचरित्र संदेह में पत्नि की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति गिरफ्ताररिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी

0
Screenshot_20251211_120508.jpg

बिलासपुर । लोफदी फोकटपारा क्षेत्र में पत्नि की बेरहमी से हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चरित्र संदेह के कारण अपनी पत्नि की हत्या करने की बात प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ मर्ग एवं हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
जितेंद्र केवट, पिता लाला राम केवट, उम्र 35 वर्ष
निवासी – खपरी, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

घटना का विवरण
दिनांक 11.12.2025 को कोनी पुलिस को सूचना मिली कि लोफदी फोकटपारा स्थित पुसऊ राम केवट के घर में उनके दामाद जितेंद्र केवट ने अपनी पत्नि संतोषी केवट पर लोहे के सब्बल से वार कर उसकी हत्या कर दी है। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोनी पुलिस ने घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को दी। एसएसपी द्वारा तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए। प्रार्थीया कुंती केवट की रिपोर्ट पर मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी दिगर राज्य भागने की फिराक में था, किंतु पुलिस टीम ने सूझबूझ और सतत प्रयास से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

कोनी पुलिस द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने चरित्र संदेह की वजह से हत्या करने की बात बताई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!