पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े से की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

0
Screenshot_20251211_115552.jpg

रायपुर । पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे बैकुंठपुर विधानसभा के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े से आज मुलाकात की। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने विधायक श्री राजवाड़े से उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

मंत्री अग्रवाल ने श्री भैयालाल राजवाड़े के जल्द स्वस्थ होकर जनता की सेवा में पुनः लौटने की कामना करते हुए ईश्वर से उनकी पूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी हुई। श्री राजवाड़े के इलाज में लगे चिकित्सकों से भी मंत्री ने विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!