विजयादशमी पर उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएं, अच्छाई के सम्मान और बुराई के नाश का किया आह्वान
मुंगेली। जिला पंचायत मुंगेली की पूर्व सभापति उर्मिला रमेश यादव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर जिलेवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हमें सत्य, सदाचार और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उर्मिला रमेश यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विजयादशमी के अवसर पर हम सभी को अच्छाई का सम्मान करने और बुराइयों का नाश करने का संकल्प लेना चाहिए। भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध, अन्याय और नकारात्मक विचारों को समाप्त करने का भी संदेश देता है। हमें इस पर्व की मूल भावना को समझते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

पूर्व जिला पंचायत सभापति ने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में सत्य, न्याय और सद्भाव की भावना निरंतर मजबूत हो।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
