छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक निर्वाचित हुए बिंदु भास्कर
मुंगेली। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला मुंगेली के जिला संयोजक पद पर बिंदु भास्कर निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश फेडरेशन के पदाधिकारियों पवन कुमार शर्मा, रोहित तिवारी, सुनील कौशिक एवं अश्विनी चलेक की उपस्थिति में संपन्न हुई। बिंदु भास्कर के जिला संयोजक निर्वाचित होने पर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
बिंदु भास्कर इससे पहले तहसील अध्यक्ष, जिला सचिव और जिला अध्यक्ष जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने के साथ वे विभिन्न संवर्गों के आंदोलनों में शामिल होकर कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के समर्थन में आवाज उठाते रहे हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के चलते उन्हें जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बिंदु भास्कर के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। संगठन ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा, लंबित मांगों के निराकरण और विभिन्न संवर्गों के बीच समन्वय स्थापित करने में फेडरेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बिंदु भास्कर के निर्वाचित होने पर जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा, जिला प्रवक्ता फूलचंद यादव, लोरमी तहसील अध्यक्ष डी.एल. भास्कर, तहसील अध्यक्ष पीला राम दिवाकर, भूपेंद्र घृतलहरे, भूपेंद्र बंजारा, अरविंद पांडेय, जे.पी. साहू और अंगद यादव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
