युवा सरपंच संजय सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मिला आशीर्वाद, जिला स्तर पर जनसेवा के लिए किया प्रोत्साहित
मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ग्राम कंतेली आगमन के दौरान स्वागत करने पहुंचे ग्राम पंचायत चारभाठा-मदनपुर के युवा सरपंच संजय सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। युवा सरपंच के उत्साह, लगन और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें जिला स्तर पर कार्य करते हुए जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और उनके निराकरण के लिए आगे आने का आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री से मिले इस प्रोत्साहन को सरपंच संजय सिंह राजपूत ने अपने लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन भविष्य में जनसेवा के लिए प्रेरणा देगा। साथ ही उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत चारभाठा-मदनपुर के समस्त नागरिकों से आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा की, ताकि वे बड़े स्तर पर जनता की सेवा कर सकें।

चारभाठा-जोड़ापुल मार्ग का सपना हुआ साकार

सरपंच संजय सिंह राजपूत ने इस दिन को ग्राम पंचायत चारभाठा के इतिहास का यादगार पल बताया। उन्होंने कहा कि चारभाठा-जोड़ापुल मार्ग का सपना गांव के पूर्वजों और ग्रामीणों ने वर्षों पहले देखा था। स्वर्गीय गुना राम सिंह राजपूत, स्वर्गीय शनि राम साहू और स्वर्गीय सुखीराम साहू सहित उन सभी लोगों के सपनों को आज साकार होते देखना भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत चारभाठा-मदनपुर की जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वरुण ठाकुर, किशन सिंह राजपूत, राजीव श्रीवास एवं शंकर सिंह राजपूत के प्रति धन्यवाद एवं आभार जताया।
संजय सिंह राजपूत ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
