IMG-20261113-WA1050(1)

मुंगेली । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली स्थित हेलीपैड पहुंचने पर आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव मौजूद रहे। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।


हेलीपैड पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तथा मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डीएफओ तन्मय कौशिक, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर अंजोर सिंह पैकरा तथा मुंगेली एसडीएम मायानंद चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!