पोंडी में गूंजा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का नारा, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
रिपोर्टर ✒️ मनमोहन सिंह राजपुत
खैरा । लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पोंडी में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं चपोरा मंडल कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा मताधिकार के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया गया।
मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र की मजबूती का आधार —–
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय श्रीवास्तव व रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथों में है और मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।
उन्होंने जनसंवाद के माध्यम से लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।


संविधान की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव पर जोर —– कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में संभावित अनियमितताओं को रोकने, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने तथा निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जनता की भागीदारी और जागरूकता आवश्यक है।
ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं —- जन संवाद कार्यक्रम में ग्राम पोंडी सहित आसपास के क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और विचार रखे। कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों की बातों को सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने तथा जनसमस्याओं को सामने लाने के अवसर के रूप में देखा गया।
कार्यक्रम को शीतल जायसवाल,मदन कहरा,रामनारायण श्रीवास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सरपंच सावित्रीबाई, परीक्षित निर्मलकर, शिव शंकर कश्यप,मुकेश श्रीवास जगदीश साहू, रोहित साहू एवं महावीर साहू सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण जन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन यासीन खान ने किया तथा मंडल अध्यक्ष संतोष साहू ने आभार व्यक्त किया। जन संवाद का समापन संविधान की रक्षा, मतदाताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

