बोडतरा कला में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज

0
IMG-20261117-WA0731

22 से 25 दिसंबर तक होगा आयोजन, नारी जागरण कार्यक्रम के साथ विभिन्न संस्कार भी होंगे संपन्न

मुंगेली । लोरमी विकासखंड के ग्राम बोडतरा कला में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कारों के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत नारी जागरण कार्यक्रम का आयोजन 22 से 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

चार दिवसीय इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के परिजन तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप देने के लिए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवक एवं साहित्यकार नारायण प्रसाद पाली ने बताया कि आयोजन की तैयारियों में राजेंद्र ध्रुव, इंद्रजीत धुर्वे, राजेंद्र सहित लोरमी, मुंगेली और पथरिया विकासखंड के गायत्री परिवार के परिजन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गायत्री महायज्ञ एवं नारी जागरण के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के सदस्यों में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!