अमरकंटक में शीतकालीन अवकाश का असर : श्रद्धालुओं व पर्यटकों की अपार भीड़
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज गुरुवार 25-12-2025 को शीतकालीन अवकाश का व्यापक असर देखने को मिल रहा है । विद्यालयों के सप्तदिवसीय अवकाश के चलते पर्यटक , तीर्थ यात्री , भक्त-श्रद्धालु और छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ रही है । तड़के सुबह से ही नगर में चहल-पहल और भीड़भाड़ बढ़ जाता है । श्रद्धालुओं का क्रम सबसे पहले नर्मदा स्नान से शुरू होता है । रामघाट , कोटि तीर्थ कुंड और नर्मदा के अनेक स्थलों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हुए अपर भीड़ देखने को मिल जा रहा है । इसके पश्चात नर्मदा उद्गम मंदिर में श्रद्धा भाव से पूजन-अर्चन और नर्मदा दर्शन का सिलसिला चलता है । मंदिर दर्शन बाद अमरकंटक के अनेक रमणीय पर्यटक व दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए निकल पड़ते हैं । नर्मदा मंदिर में एक बार पुनः सायंकालीन नर्मदा मंदिर का फाटक खुलते ही भीड़ में उल्लेखनीय वृद्धि हो जाती है जो रात्रि 9 बजे तक अनवरत चलती रहती है । रामघाट पार्किंग स्थल पर बसों और चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं । हालांकि जिस अनुपात में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है उस अनुपात में नर्मदा तट के घाटों , नर्मदा मंदिर परिसर और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं मानी जा रही हैं ।
वहीं अमरकंटक के होटलो , लॉजो , होमस्टे और यात्री निवास पहले से ही पूरी तरह भरे हुए नजर आ रहे हैं । अधिकांश आगंतुकों ने पहले ही आरक्षण करा लिया है । अगला नववर्ष 2026 , 1 जनवरी को पवित्र नगरी अमरकंटक में नववर्ष के मानने हेतु लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है , जिसे देखते हुए प्रशासन के लिए व्यवस्थाएं और मजबूत करना चुनौतीपूर्ण रहेगा ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




