चाकू लहराते दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
IMG-20260105-WA0387.jpg

बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक आदतन बदमाश को चाकू सहित गिरफ्तार कर आम जनता को राहत दिलाई है। आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में जिले में अपराध, गुंडागर्दी और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप.क्र. 08/2026 के तहत धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट में आरोपी रविशंकर गढ़ेवाल पिता रूद्रशंकर गढ़ेवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी शिव चैक कतियापारा, थाना कोतवाली जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का बटनदार चाकू जप्त किया गया है।

दिनांक 04.01.2026 को तोरवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टाउन भ्रमण के समय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर मुल्कराज होटल के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए आम लोगों और राहगीरों को डराकर भय का माहौल उत्पन्न कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रविशंकर गढ़ेवाल निवासी कतियापारा बताया। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि वह पूर्व में भी मारपीट एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में चालान हो चुका है, जिससे उसका आदतन बदमाश होना स्पष्ट हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से रेलवे स्टेशन क्षेत्र एवं आसपास के इलाके में राहत का माहौल है।

तोरवा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!