महतारी वंदन योजना से बदली महिलाओं की तस्वीरमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाएँ बन रहीं आत्मनिर्भर

0
IMG-20260110-WA0787.jpg

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

कवर्धा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर लगातार ठोस कदम उठा रही है। सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है।

महतारी वंदन योजना का लाभ कबीरधाम जिले के ग्राम मझगांव की निवासी सविता कार्लिक को भी मिल रहा है। सविता बताती हैं कि उन्हें अब तक योजना के अंतर्गत 23 किस्तों में कुल 23 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। उनके अनुसार यह राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और स्वाभिमान को मजबूत करने का माध्यम बनी है।

सविता कार्लिक अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। वे गांव में सिलाई का छोटा-सा काम करती हैं, जबकि परिवार की मुख्य आय मजदूरी पर निर्भर है। ऐसे में हर महीने मिलने वाली यह सहायता राशि घर के दैनिक खर्च, बच्चों की जरूरतों और छोटे-मोटे घरेलू कार्यों में काफी सहायक सिद्ध हो रही है। सविता का कहना है कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने खर्च स्वयं संभाल पा रही हैं।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से न केवल आर्थिक मजबूती आई है, बल्कि परिवार के निर्णयों में भी उनकी भागीदारी बढ़ी है। महिलाएँ अब खुद को कमजोर नहीं, बल्कि परिवार और समाज की एक सशक्त इकाई के रूप में महसूस कर रही हैं।

सविता कार्लिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को सम्मान के साथ जीने और आत्मनिर्भर बनने की नई ताकत दी है।

प्रदेश में महतारी वंदन योजना के सकारात्मक परिणाम अब गांव-गांव में दिखाई देने लगे हैं, जहां महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!