अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही — दो आरोपी गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब व मोटरसाइकिल जप्त

0
IMG-20251013-WA0604.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय बिलासपुर

पचपेड़ी/बिलासपुर ।  थाना पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। यह कार्रवाई आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई है।

आरोपीगण –

1. विनोद पाटले, पिता रामदास पाटले, उम्र 25 वर्ष, निवासी पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर


2. चंद्रप्रकाश रात्रे, पिता पंचराम रात्रे, उम्र 27 वर्ष, निवासी पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण:

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले में अवैध शराब की रोकथाम एवं अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी पचपेड़ी ने पुलिस टीम गठित कर पेट्रोलिंग पर रवाना किया।

पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम बेल्हा से अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम धुर्वाकारी की ओर नहर मार्ग से परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देश प्राप्त किए गए और टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान आरोपी विनोद पाटले और चंद्रप्रकाश रात्रे को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनकी तलाशी लेने पर 20 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने शराब और वाहन को जप्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

लगातार जारी है अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

ज्ञात हो कि पचपेड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों को रोकना और अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!