अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की सख्त कार्रवाई

0
IMG-20260115-WA0586.jpg

जोन-5 ने भाठागांव यूनी होम्स में फ्रंट एमओएस क्षेत्र का अवैध निर्माण हटाया

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार तथा जोन-5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर नगर निगम जोन-5 नगर निवेश विभाग ने भाठागांव स्थित यूनी होम्स क्षेत्र में अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण को हटाया।

अभियान के दौरान कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके एवं उप अभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि फ्रंट एमओएस के निर्धारित 3 मीटर क्षेत्र में भवन निर्माण किया जा रहा था, जो स्वीकृत अनुमति के विरुद्ध था।

NTPC World Environment Day

नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से उक्त निर्माणाधीन भवन के अवैध हिस्से को तोड़कर हटाया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अनुमति के विपरीत या नियमों का उल्लंघन कर किए जाने वाले निर्माण पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!