रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

0
IMG-20260123-WA1008.jpg

रायपुर। रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आज मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था सहित पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में बेहतर कानून-व्यवस्था, प्रभावी अपराध नियंत्रण और सशक्त पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी में पुलिस व्यवस्था मजबूत, संवेदनशील और जनहितैषी होनी चाहिए, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग, त्वरित कार्रवाई और जनता से समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार और कानून के सख्त पालन को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने भरोसा दिलाया कि राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!