रामलला प्राणप्रतिष्ठा दिवस पर भुमियापारा में भव्य कलश व शोभा यात्रासरपंच डॉ. राजीव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में युवा मंडल का आयोजन

0
IMG-20260123-WA1068.jpg

मुंगेली/बीजातराई । अयोध्या में रामलला प्राणप्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बीजातराई के आश्रित ग्राम भुमियापारा में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन ग्राम सरपंच डॉ. राजीव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में युवा मंडल समिति द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम की कन्याओं द्वारा कलश यात्रा से की गई। इसके पश्चात भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर पूरे ग्राम में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में भगवान श्रीराम के छायाचित्र की पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।

युवा मंडल के सदस्यों ने भगवा वस्त्र धारण कर डीजे की धुन पर “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ पूरे ग्राम की परिक्रमा की। धार्मिक भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत यह शोभा यात्रा ग्राम भ्रमण के बाद विधिवत रूप से संपन्न हुई।

कार्यक्रम के समापन पर युवाओं द्वारा सरपंच डॉ. राजीव सिंह ठाकुर को भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में समिति सदस्य राकेश यादव, सुरेन्द्र यादव, सन्नी यादव, सुरेन्द्र चंद्राकर, कोमल साहू, रुपेश निर्मलकर, रवि यादव, छवि, रोहित, हितेश, बाला, संदीप, खुलेश्वर, माधुरी, किरण, ताम्रध्वज गबेल, गुमान साहू, खेदू सहित सैकड़ों वरिष्ठजन, युवा एवं युवतियां उपस्थित रहे। पूरे ग्राम में रामभक्ति और उत्सव का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!