राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेल प्रतियोगिता, रैली का किया गया आयोजन

0
IMG-20260125-WA0804.jpg


रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह
कवर्धा । कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “खेल महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय, कबीरधाम के प्रांगण में यह आयोजन किया गया। आयोजन में जिले के चारों विकासखंडों से बड़ी संख्या में बालिकाओं ने सहभागिता की। खेल महोत्सव के अंतर्गत बालिकाओं के लिए कबड्डी, चम्मच दौड़, बोरा दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन, भाला फेंक, रस्साकशी, निशानेबाजी, क्रिकेट प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य एवं समूह व एकल गीत गायन जैसी विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कार वितरण के माध्यम से बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया गया एवं उन्हें आगे भी खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से बालिकाओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। खेल आयोजनों के पश्चात “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत ध्वज रैली शासकीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय परिसर से निकाली गई। रैली के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सशक्त संदेश आमजन तक पहुँचाया गया। रैली में बालिकाओं, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वज रैली के दौरान बालिकाओं द्वारा विभिन्न जागरूकता नारे लगाए गए, जिससे समाज में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में रेखा पांडेय, अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सभापति जिला पंचायत सुमित्रा विजय पटेल, विजय लक्ष्मी तिवारी, सभापति नगर पालिका परिषद कवर्धा बिहारी राम धुर्वे, मधु तिवारी, सुषमा चन्द्रवंशी, पार्षद दीपक सिन्हा एवं महाविद्यालय की छात्राएं, स्कूल की छात्राएं, एवं महिला बाल विकास विभाग के विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!