प्रेसक्लब मुंगेली में गरिमामय ढंग से हुआ ध्वजारोहण

0
IMG-20260126-WA0570.jpg

मुंगेली । प्रेसक्लब परिसर में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रेसक्लब के संरक्षक शैलेन्द्र जायसवाल ने पत्रकार साथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के दौरान श्री जायसवाल ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में कार्य करे। उन्होंने पत्रकारों से समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पत्रकारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुआ।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!