टावर में चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देन का आरोपी जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा – धान बिक्री काटोकन नही मिलने से परेशान होकर हाई टेंशन टावर में चढ़कर अश्लील गाली गलौज कर आत्महत्या करने की बात कर सबको फंसाने की धमकी देने के आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने आज थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जांजगीर के ग्राम कसौंदी का रहने वाला आरोपी अनिल गढ़ेवाल धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने और धान नहीं बिकने से परेशान होकर गांव के खेत में लगे हाई टेंशन टावर में चढ़ गया है और गाली गलौज कर हल्ला कर रहा है। सूचना मिलने पर सूचना से तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप , सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल टावर में चढ़े आरोपी को रेस्क्यू कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुये , जिस पर तत्काल थाना कोतवाली से एक पुलिस टीम राजस्व के अधिकारियों के साथ मौके की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा टावर में चढ़े व्यक्ति को लगातार समझाइश दिया जा रहा था , परंतु आरोपी मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी तथा गांव के लोगों को लगातार अश्लील गाली गलौज करते हुये धान बिक्री के लिये टोकन देने की बात कर रहा था और नहीं देने पर आत्महत्या कर वहां पर उपस्थित सभी लोगों को फंसाने की धमकी दे रहा था। पुलिस टीम के द्वारा करीबन तीन घंटे बाद टावर में चढ़े आरोपी को रेस्क्यू किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा धान बिक्री नहीं होने तथा टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुये टोकन देने अनावश्यक दबाव बनाने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध लोक सेवक को क्षतिकारित करने की धमकी देना (224) , लोक सेवक को विधि विपरीत कार्य करने हेतु विवश करना (226) , सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली गलोज करना (296) , आत्महत्या करने की धमकी देकर भयभीत करना (308(4)) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली , सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह , प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा , प्रकाश राठौर , आरक्षक विनोद राठौर और नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी –

अनिल गड़ेवाल पिता रामदयाल गड़ेवाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम – कसौंदी , थाना – सिटी कोतवाली, जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



