अमरकंटक से 5 किलोमीटर दूर गिरी आकाशीय बिजली
• सिल्वर वृक्ष के उड़े परखच्चे, 200 मीटर तक बिखरे टुकड़े
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग 5 किलोमीटर दूर मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है । यह घटना अमरकंटक–जालेश्वर मार्ग पर उस समय हुई , जब अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ आसमान में घने बादल छा गए ।
बारिश के दौरान तेज गर्जना और बिजली चमकने के बीच एक जोरदार कड़क के साथ आकाशीय बिजली मुख्य सड़क किनारे स्थित एक सिल्वर वृक्ष पर गिरी । बिजली इतनी प्रचंड थी कि पेड़ के परखच्चे उड़ गए और उसके टुकड़े लगभग 200 मीटर दूर तक बिखर गए ।
अगले दिवस सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कमलेश तिवारी , रमाकांत पटेल व अन्य साथियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने प्रत्यक्ष देख इस भयावह दृश्य को अपनी आंखों से देखा । उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई जनहानि नहीं हुई ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की तीव्रता अत्यधिक थी जिससे पूरा पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अवशेष सड़क किनारे दूर-दूर तक फैले नजर आए ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




