सीएपीएफ में चयन होकर देश की सेवा करना हर युवा के लिए गर्व की बात – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

0

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

IMG-20260204-WA0883.jpg

एसएससी जीडी से चयनित 14 युवाओं का कवर्धा में सम्मान

कवर्धा । केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में चयनित होकर देश की सेवा करना हर युवा के लिए गौरव का विषय है। यह बात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एसएससी जीडी परीक्षा के माध्यम से सीएपीएफ में चयनित युवाओं के सम्मान समारोह में कही। कार्यक्रम का आयोजन कवर्धा के स्वामी करपात्री जी आउटडोर स्टेडियम में किया गया, जहां सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी में चयनित 14 युवाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, पार्षद बिहारी धुर्वे, अजय ठाकुर, योगेश चंद्रवंशी, नरेन्द्र मानिकपुरी, मनिराम साहू, उमंग पाण्डेय, निर्मल द्विवेदी, निशांत झा, शानू साहू सहित जनप्रतिनिधि, चयनित युवा एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों में चयनित युवाओं को देश की सीमाओं की रक्षा से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक की बड़ी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलता है। बीएसएफ के जवान सीमाओं की सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहते हैं, सीआरपीएफ आंतरिक सुरक्षा और नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाती है, आईटीबीपी दुर्गम और ऊंचाई वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात रहती है, जबकि सीआईएसएफ हवाई अड्डों, परमाणु संयंत्रों और औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा संभालती है। इन बलों के कारण ही देश सुरक्षित महसूस करता है।

उन्होंने कहा कि यदि युवा लक्ष्य तय कर कठिन परिश्रम करें, तो सफलता अवश्य मिलती है। चयनित युवा अब इन प्रतिष्ठित बलों का हिस्सा बनकर देश सेवा में योगदान देंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले कोच आरक्षक 17वीं बटालियन सुनील सरोज की सराहना करते हुए कहा कि वे युवाओं के सपनों को अपना लक्ष्य मानकर निःस्वार्थ भाव से प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में पिछले तीन वर्षों में 150 से अधिक युवाओं का चयन पुलिस, नगर सैनिक, वन विभाग, आर्मी और अग्निवीर जैसी सेवाओं में हो चुका है। यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

सीएपीएफ में चयनित 14 युवा
गौप्रताप साहू, सोनू खरे, संजय कुमार, चुम्मन कुमार, दिव्यांश भारती, निलेश चेलकर, चंद्रभान गोयल, अजय कुमार साहू, अभिषेक ध्रुव, देवराज ध्रुव, गजानंद मात्रे, दुर्गेश कुमार, बलराम धुर्वे और शुभांशु चंद्रवंशी।

कार्यक्रम के अंत में चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और उनके परिश्रम को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!