विनोद बंजारे बने भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष
रिपोर्टर ✒️ सूचित कुमार मरावी

नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए विनोद बंजारे को बिलासपुर जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। जगह-जगह बधाइयों का दौर चला और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई गई।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे समाज के प्रति निरंतर समर्पण, सक्रिय संगठनात्मक भूमिका और जनसेवा के कार्यों का सम्मान बताया। विनोद बंजारे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों, संगठन विस्तार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से अनुसूचित जाति मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


नियुक्ति के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बंजारे के नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा समाज की समस्याओं और हितों को प्रभावी तरीके से पार्टी मंच तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए भरोसा जताया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



